April 20, 2024

interest rate on savings account

बचत खाते पर इन्टरिस्ट रेट

यह तो हम सभी अच्छी तरह से जानते है की बैंक में खाता होना कितना जरुरी है| हम सभी के पास बैंक खाता जरूर होना चाहिए आपका खाता किसी भी बैंक में हो| जब किसी भी इंसान के पास बैंक खाता नहीं होता है तो उसके मन में काफी सारे सवाल होते है जैसे बैंक अकाउंट कैसे खोलते है या बचत खाते पर कितना इंटरस्ट मिलता है|

सेविंग्स अकाउंट के प्रकार

आमतौर पर सबसे ज्यादा बचत खाते ही होते है, पहले एक तरह का ही बचत खाता होता था लेकिन हाल ही में लगभग सभी बैंको ने अलग अलग उम्र और अलग अलग काम करने वाले ग्राहकों के लिए अलग अलग प्रकार के बचत खाते शुरू कर दिए है| चलिए अब हम आपको बचत खाते के प्रकार के बारे में जानकारी देते है

ज़ीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट

इस तरह के बचत खाते में आपको कोई न्यूनतम बैलेंस डिपॉज़िट रखने की जरुरत नहीं है, आप ऐसे भी समझ सकते है की अगर आपके खाते में 0 रूपए भी है तो भी आपका खाता बंद नहीं होगा और ना हे आप पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी| जीरो बैलेंस अकाउंट आमतौर पर स्टूडेंट के लिए खोला जाता है|

रेगुलर सेविंग अकाउंट

इस तरह के बचत खाते में बैंक द्वारा निर्धारित मिनिमम राशि अपने खाते में रखना जरुरी है अगर आप मिनिमम राशि नहीं रखते है तो आप पर पेनल्टी पड़ सकती है| हालाँकि मिनिमम राशि ना रखने पर आपके अकाउंट पर कितने रूपए की पेनल्टी पड़ती है यह बैंक पर निर्भर करता है, अलग अलग बैंक की पेनल्टी धनराशि अलग होती है|  

सैलरी अकाउंट

इस तरह का खाता ऐसे ग्राहकों के लिए होता है जो नौकरी करते है और उनकी सैलरी खाते में आती है| आमतौर यह खाते कंपनी की तरफ से खुलते है और इसमें कपनी अपने यहा काम करने वाले एम्प्लॉई के खाते में सीधे सैलरी जमा करती है| सैलरी अकाउंट भी जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट होता है|

बचत खाते इन्टरिस्ट रेट

अधिकतर इंसान जिनके पास बचत खाता नहीं होता है उनके मन में यह सवाल होता है की बचत खाते में कितना इंटरस्ट मिलता है| हर इंसान चाहता है की उससे अधिक से अधिक इंटरस्ट मिले, हम आपको बता दें की हर बैंक का बचत खाते इन्टरिस्ट रेट अलग अलग होता है| आमतौर पर बचत खातों पर 3% से लेकर 7% तक देते है, हालाँकि इंटरस्ट मिलने के लिए अलग अलग कंडीशन होती है, एचडीएफसी बैंक में सेविंग अकाउंट पर इंटरस्ट रेट लगभग 3.50% से 6% होता है| एक्सिस बैंक सेविंग अकाउंट में इंटरस्ट रेट लगभग 3.60% से 6% ब्याज मिलता है, हालाँकि प्राइवेट बैंको के मुकाबले सरकारी बैंको में बचत खाते पर इंटरस्ट रेट अलग मिलता है| बचत खाते पर मिलने वाला इंटरस्ट हर एक बैंक का अलग होता है और उसकी कंडीशन भी अलग होती है, कुछ बैंक अधिक अमाउंट पर अधिक इंटरस्ट देते है, कुछ अधिक समय अवधि पर अधिक इंटरस्ट देते है| इसीलिए पहले सभी बैंको के बचत खाते पर मिलने वाले इंटरस्ट के बारे में जानने के बाद खाता खुलवाएं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *